HRTC Bus Accident: एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, जानें कैसे और कहां हुआ हादसा?

HRTC Bus Accident: हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस हरिपुर-कोटी-मीनस मार्ग पर क्वानू के पास शूदोई खड्ड में दूर्घनाग्रस्त हो गइ। बस नेरवा (HRTC…

HRTC Bus Accident: एचआरटीसी की बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत, जानें कैसे और कहां हुआ हादसा?

HRTC Bus Accident:

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस हरिपुर-कोटी-मीनस मार्ग पर क्वानू के पास शूदोई खड्ड में दूर्घनाग्रस्त हो गइ। बस नेरवा (HRTC Bus Accident) डिपो की थी इसमें तीन लोगों की मौत की सूचना है। इसके अलावा 34 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। यह बस मंगलवार सुबह 9:30 नेरवा से पांवटा साहिब जा रही रही थी। परिचालक की की माने तो हादसे के समय बस में करीब 37 यात्री सवार थे।

ट्रक को पास देते समय हुआ हादसा-

मौके पर एसडीआरएफ, हिमाचल व उत्तराखंड पुलिस की ओर से बचाव अभियान चलाया जा रहा है। दुर्घटना में घायल हुए विनोद कुमार पंडित निवासी बिहार ने बताया कि हादसा एक ट्रक को पास देते समय सड़के किनारे डंगे के अचानक गिरने के कारण हुआ है। घायल विनोद खुद चलकर सड़क तक पहुंचे जबकि उनके साथी को स्थानीय निवासियों ने उठाकर सड़क तक पहुंचाया।

दो घंटे बाद भी नहीं पंहुचा प्रशासन-

घायलों का आरोप है कि हादसे के दो घंटे बाद तक भी उत्तराखंड प्रशासन व पुलिस दुर्घटनास्थल तक नहीं पंहुची है। क्वानू, आसपास के गांव के लोगों ने ही सभी घायलों को सड़क तक उठाकर लाया। रास्ते से गुजरने वाले लोगों ने घायलों को अपने वाहनों में बिठाकर अस्पताल तक रवाना किया।

सीएम सुक्खू और धामी ने जताया शोक-

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नेरवा डिपो की चौपाल-पांवटा मार्ग पर जा रही एचआरटीसी बस के उत्तराखंड में दुर्घटनाग्रस्त होने पर दुखद जताया है।

सीएम ने गंभीर रूप से घायल हुए यात्रियों को हेलिकाप्टर से एयरलिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड़ के सीएम पुष्कर धामी ने

भी इस दूर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

अन्य ख़बरें जानें-
CM Bhagwant Singh Mann: नेशनल डिफेंस कॉलेज के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब का किया दौरा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से की मुलाकात
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *