जालंधर 9 जुलाई
जालंधर के गांव शाहपुर में पुलिस और शूटर के बीच मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार CIA स्टाफ और शूटर के बीच फायरिंग हुई है। इस दौरान पुलिस की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में शूटर लब्बू के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। आरोपी की पहचान जोध सिंह जोधा उर्फ लब्बू निवासी शाहकोट के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, 28 फरवरी को मोता सिंह नगर स्थित वरदान हॉस्पिटल पर फायरिंग हुई थी। एक बदमाश ने हेलमेट पहनकर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। उसने करीब 3 सेकेंड में 4 गोलियां चलाईं थी, जो सेंटर के गेट को चीरते हुए आर-पार निकल गईं थी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।
घायल अवस्था में शूटर को गिरफ्तार करके उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी लब्बू उक्त इलाके में मौजूद है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। पुलिस ने इसे रूकने का इशारा किया , पर इसने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी जवाबी फायरिंग में पुलिस ने इसे गोली मारकर घायल कर दिया ।पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि वह पिछले कुछ दिनों से डॉक्टरों को फोन कर कथित तौर पर रंगदारी मांग रहा था। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।
अन्य खबरें जाने –




