अंबाला 9 जुलाई
अंबाला में मानसून ने दस्तक दे दी है। अंबाला में कल हुई थोड़ी देर की बारिश ने कपड़ा मार्केट के व्यापरियों को 2023 में आई बाढ़ की याद दिला दी और प्रशासन के सभी दावों को फेल कर दिया। कल हुई थोड़ी सी बारिश से शहर का ऐसा कोई इलाका नहीं बचा जहां जलभराव न हो, अंबाला शहर से एशिया की सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट भी जल भराव की चपेट में दिखी और हर बार की तरह इस बार भी पूरी कपड़ा मार्केट डूब गई । जल भराव की वजह से जगह-जगह पर लोगों के वाहन बंद होते दिखाई दिए तो दूसरी तरफ जहां पर सड़कों को बनाने का काम चल रहा है वहां पर कीचड़ की वजह से लोग चोटिल होते दिखे ।
बरसात से पहले अंबाला नगर निगम दावे कर रहा था कि नालों की सफाई का कार्य पूरा हो चुका है लेकिन इस बारिश में नगर निगम के उन सभी दावों पर भी पानी फेर दिया है और जल भराव की स्थिति ने अंबाला कपड़ा मार्केट के व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। कल की बारिश के बाद जल भराव को देखते हुए कपड़ा मार्केट के कुछ व्यापारियों ने तो अपनी दुकान के आगे दीवार बनवानी शुरू कर दी ताकि बरसाती पानी दुकान के अंदर ना घुसे।
अगर नालियों का हाल देखा जाए तो नालियां कचरे से भरी हुई है और लोगों ने नालियों पर अतिक्रमण किया हुआ है। जिसके चलते पानी की निकासी सही तरह से नहीं होती और जल भराव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। कल की बरसात से हुए हाल को देखते हुए अंबाला शहर कपड़ा मार्केट के व्यापारियों ने नगर निगम और प्रशासन से गुहार लगाई है कि समय रहते प्रशासन बरसात के पानी की निकासी की व्यवस्था करें ताकि आने वाले समय में बारिश की वजह से होने वाले जलभराव की स्थिति से निपटा जा सके और व्यापारियों का नुकसान होने से बचाया जा सके।
अब देखने वाली बात रहेगी की आने वाले समय में नगर निगम बरसाती पानी से होने वाले जल भराव की स्थिति से कैसे निपटेंगे या फिर पहले की तरह अंबाला के व्यापारियों और आमजन को जल भराव की स्थिति में मुसीबत का सामना करना पड़ेगा।
अन्य खबरें जाने –




