Amritsar Murder of AAP Sarpanch:
पंजाब के अमृतसर जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देती वारदात सामने आई. आम आदमी पार्टी (AAP) के सरपंच जरमल सिंह की दिनदिहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी. यह खौफनाक घटना उस समय हुई, जब सरपंच अमृतसर स्थित मैरी गोल्ड रिजॉर्ट में एक शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे थे और मेहमानों के साथ टेबल पर बैठकर खाना खा रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हथियारों से लैस दो युवक अचानक मौके पर पहुंचे और सरपंच जरमल सिंह गोलियां चला दीं. गोलियों की आवाज सुनते ही समारोह में भगदड़ मच गई. आरोपी (Amritsar Murder) मौके से फरार हो गए.
शादी समारोह के बीच हुई घटना-
मृतक जरमल सिंह तरनतारन जिले के वल्टोहा गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में गांव के सरपंच थे. वह शादी समारोह में लड़की पक्ष की ओर से शामिल होने आए थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. हत्या की पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो के आधार पर हमलावरों की गतिविधियों और पूरी प्लानिंग को समझने में मदद मिली है. सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं.
Amritsar Murder, राजनीतिक हलकों में आक्रोश-
दिनदहाड़े एक जनप्रतिनिधि की हत्या से इलाके में तनाव का माहौल है. आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी रोष देखा जा रहा है. पार्टी की ओर से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
अन्य खबरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



