ट्विटर पर भयंकर ट्रोल होने के बाद अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़ मांगी माफ़ी!

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अमिताभ बच्चन, अपने सोनी चैनल पर आने वाले क्विज़ गेम शो “कौन बनेगा करोड़पति” से पिछले कुछ सप्ताह से विवादों में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- अमिताभ बच्चन, अपने सोनी चैनल पर आने वाले क्विज़ गेम शो “कौन बनेगा करोड़पति” से पिछले कुछ सप्ताह से विवादों में घीरे हुए हैं। लोगो ने अपनी नाराज़गी का कारण बताते हुए कहा कि “कौन बनेगा करोड़पती ” को बच्चे से लेकर बूढ़े तक हर वर्ग के लोग देखते हैं पर कुछ दिनों से शो में कुछ ऐसा दिखा दिया गया है, जिसे शो को लेकर लोगों में भरी नाराज़गी देखने को मिली और कई लोगो ने इस शो का बहिष्कार भी कर  दिया है।

ट्विटर पर भी कुछ दिनो पहले #Boycott #KBC #SonyTV ट्रेंड में थे। हालांकि चैनल ने अपनी इस गलती पर सोनी टीवी ने ट्विटर पर अपनी गलती के लिए माफी मांगी है पर इस माफी का कोई लाभ नही हुआ। आपको बता दें कि मामला इतना गंभीर हो गया है कि, “कौन बनेगा करोड़पती ” के क्रिएटर सिद्धार्थ बासु और होस्ट अमिताभ बच्चन ने भी सोशल मीडीया पर अब माफी मांगी है।
सारा मामला 6 नवंबर बुधवार को पूछे जाने वाले सवाल-  
इनमें से कौन से शासक मुग़ल सम्राट औरंगज़ेब के समकालीन थे?
  1. महाराणा प्रताप, B) राणा सांगा, C) महाराजा रंजीत सिंह, D) शिवाजी
 
ये चुनाव संकेत दिए गए थे। बता दें आपको शो देखने वाले दर्शकों ने छात्रपति शिवाजी को सिर्फ शिवाजी बुलाए जाने पर विवाद खड़ा कर दिया था। दर्शकों का कहना है कि, जिस सम्मान के साथ बाकी शासकों के नाम लिए गए हैं, उस ही सम्मान के साथ छात्रपति शिवाजी का नाम भी लिया जाना चाहिए था।
इस पर लोगो ने ट्वीट कर  लिखा कि, माफ करिएगा छत्रपति शिवाजी महाराज को महान मराठा वॉरियर माना जाता है। इसके बाद सोनी टीवी ने अपनी गलती मानते हुए ट्वीट किया कि, “हम मानते हैं कि उस एपिसोड में शिवाजी का नाम गलत चला गया” ये असावधनी बरतने का नतीजा है। हमे इसका अफ़सोस है।  वो शो से जुड़े दर्शकों की भावना का सम्मान करते हैं। ऐसा कह गलती की सजा मांगी बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता, बिग बी, अमिताभ बच्चन ने।
अमिताभ बच्चन के इस ट्वीट के बाद भी मामला थमा नहीं, जिस पर शो, चैनल और मेकर्स की हो रही फजीहत को देखते हुए, ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के निर्माता सिद्धार्थ बासु ने ट्वीट कर लिखा कि,

सिद्धार्थ बासु के इस ट्वीट पर अमिताभ बच्चन ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि,

अब देखना यह होगा कि अमिताभ बच्चन की माफी का फैंस और शो देखने वाले दर्शको  पर क्या असर पड़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *