Karnal में कल अमित शाह का दौरा, पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, 6 रास्ते रहेंगे बंद

करनाल, 4 नवंबर करनाल में गृह मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को दौरे को लेकर आमजन और अतिथियों की सुरक्षा एंव यातायात व्यवस्था को…

करनाल

करनाल, 4 नवंबर

करनाल में गृह मंत्री अमित शाह के 5 नवंबर को दौरे को लेकर आमजन और अतिथियों की सुरक्षा एंव यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए हैं। इसी कड़ी में सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए शहर के 6 प्रमुख मार्गों को बंद रखा जाएगा।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वें घर से बाहर निकलने से पहले चेक कर लें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।बंद रहने वाले मार्गों में N.D.R.I. चौक, अंबेडकर चौक व महात्मा गांधी चौक तथा माल रोड और  ITI चौक, निर्मल कुटिया चौक हैं।

इमरजेंसी स्थिति में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचने के लिए भी वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल किया जा सकता है।पुलिस अधीक्षक करनाल करन गोयल ने आम जनता से अपील की है कि गृह मंत्री के दौरे के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें और बंद किए गए मार्गों पर जाने से बचें तथा वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।

अन्य खबरें जानें –

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 6 कर्मचारी यूनियनों के साथ की बैठक; जायज़ मांगों के निपटारे के लिए विभागों को दिए निर्देश

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *