ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- हरियाणा दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने सोनीपत में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और इऩेलो पर जमकर निशाना साधा | अमित शाह ने कहा कि जब जब हरियाणा इनेलो की सरकार आई तब तब प्रदेश में गुंडागर्दी का बोलबाला रहा, और जब जब हुड्डा की सरकार आई 3डी का बोलबाला रहा, यानी दामाद, डीलर और दरबारी का राज रहा |
अमित शाह ने इस दौरान राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी 20 साल से छुट्टी नहीं लिए लेकिन राहुल बाबा वैकेशन मनाने विदेश जाते हैं। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि कांग्रेस चार पीढियों से गरीबी हटाने का वादा कर रही है लेकिन कांग्रेस राज में गरीबी कम होना तो दूर और ज्यादा बढ़ गई |
Watch Video
