ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा मं विधानसभा चुनाव की मतगणना सुबह 10 बजे से जारी है। अब तक के रूझानों के अनुसार, हरियाणा में बीजेपी को बहुमत मिलता दिखाई नहीं दे रहा है। जेजेपी ने जहां सीएम पद की शर्त के साथ कांग्रेस को समर्थन का ऑफर दे दिया है।
वहीं, बीजेपी भी जेजेपी से संपर्क साध रही है साधने की कवायद तेज करने लगी है। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को बीजेपी हाईकमान ने दिल्ली बुलाया है। खट्टर आज दोपहर ही दिल्ली पहुंच रहे हैं।
