कलायत, 23 जुलाई
कलायत ब्लॉक समिति की चेयरपर्सन ज्योति धानिया की कुर्सी चली गई है। वीरवार को BDPO कार्यालय सभागार में आयोजित वोटिंग प्रक्रिया के दौरान उनके खिलाफ पेश किया गया अविश्वास प्रस्ताव बहुमत से पारित हो गया।कुल 22 में से 20 ब्लॉक समिति सदस्यों (पार्षदों) ने इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसमें से 20 पार्षदों ने चेयरपर्सन के खिलाफ मतदान किया। प्रक्रिया के दौरान खुद चेयरपर्सन ज्योति धानिया और एक अन्य पार्षद अनुपस्थित रहे।
विकास कार्य न होने से नाराज थे
पार्षद पार्षद सुमित्रा की अगुवाई में 19 पार्षद BDPO कार्यालय पहुंचे थे। पार्षदों का आरोप था कि पिछले कार्यकाल के दौरान अपेक्षा के अनुरूप गांवों में विकास कार्य नहीं कराए गए, जिससे क्षेत्र की जनता और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी थी।उल्लेखनीय है कि पूर्व राज्य मंत्री कमलेश ढांडा के नजदीकी समीकरणों में आए बदलाव के बाद ब्लॉक समिति की राजनीति में यह बड़ा उलटफेर देखने को मिला है।
सुमित्रा, जिन्हें SC महिला के लिए आरक्षित इस सीट पर ज्योति धानिया की मुख्य प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है, सुमित्रा ने दावा किया कि सभी पार्षदों का सहयोग और वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन उनके साथ है। प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही है।अविश्वास प्रस्ताव के लिए बृहस्पतिवार सुबह 11:00 से 12:00 बजे का समय निर्धारित किया गया था। कुल 22 में से 20 ब्लॉक समिति सदस्यों ने प्रक्रिया में भाग लिया। पूरी मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नियमानुसार संपन्न कराई गई है।
अन्य खबरें जानें-

