SIRSA के टाउन पार्क में JJP नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने अनिश्चितकालीन धरना किया शुरू, बेटियों पर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध

सिरसा, 23 जुलाई सिरसा के टाउन पार्क (ताऊ देवीलाल पार्क) में जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने दिल्ली के जंतर-मंतर…

SIRSA

सिरसा, 23 जुलाई

सिरसा के टाउन पार्क (ताऊ देवीलाल पार्क) में जननायक जनता पार्टी (JJP) के युवा नेता दिग्विजय सिंह चौटाला ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। उन्होंने सिरसा के इस पार्क को “सिरसा का जंतर-मंतर” नाम दिया है।

दिग्विजय चौटाला ने कहा कि वे खुद दिल्ली के जंतर-मंतर पर गए थे और वहां उन्होंने जो देखा, उसने उनकी सारी गलतफहमी दूर कर दी। वहां उन्हें “बदलता हुआ भारत” और देश के हक की असली लड़ाई दिखाई दी।

बेटियों पर लाठीचार्ज का विरोध

दिग्विजय चौटाला ने भावुक होते हुए कहा, “मेरे घर में भी 3 साल की बेटी है। दिल्ली में जंतर-मंतर पर हमारी बहनों और बेटियों पर जो लाठियां बरसाई गईं और उनके कपड़े फटे, उसे देखकर खून खौल उठा”। इन जुल्मों को अब सहन नहीं किया जाएगा।भाजपा पर निशाना साधा कि सरकार के रामराज्य के दावों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि जब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही बहन को थप्पड़ लगा, तो भगवान राम भी रो रहे होंगे। बीजेपी असल में राम की सोच के विरोधी है और यह रामराज्य नहीं हो सकता।

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

दिग्विजय चौटाला ने नीट पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग की है।दिग्विजय चौटाला ने सिरसा के व्यापारियों, आम नागरिकों, छात्रों और युवाओं से अपील की है कि वे इस धरने में थोड़ा-थोड़ा समय दें, ताकि “सिरसा के जंतर-मंतर” से उठी यह आवाज दिल्ली के जंतर-मंतर तक गूंज सके।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि आज सुबह ही जंतर मंतर पर धरने वाले लोगों ने दिल्ली आने के लिए निमंत्रण दिया। अब जंतर मंतर में ही एक साथ धरना देंगे । केंद्र सरकार ने छात्रों के साथ अत्याचार किया। पीएम नरेंद्र मोदी के ट्वीट पर दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि ट्वीट करने से कुछ नहीं होगा बल्कि बच्चों को इंसाफ देना चाहिए। झूठे वादों और आश्वासन से काम नहीं चलेगा। सरकार को झुकना ही पड़ेगा। अब छात्रों को ही सरकार के लाठी डंडे नहीं सहन करने पड़ेगा बल्कि वे खुद लाठी डंडों का सामना करेंगे।

 अन्य खबरें जानें-

SIRSA में CM नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- जंतर मंतर में छात्रों के आंदोलन को विपक्ष कर रहा है गुमराह, इंडि गठबंधन को लेकर उठाए सवाल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *