India Pakistan War: भारत-पाक तनाव के बीच G-7 देशों की बड़ी अपील कहा, ‘भारत-पाकिस्तान बढ़ते तनाव को रोकें’…

India Pakistan War :  दुनियाभर में भारत-पाकिस्तान जंग को लेकर प्रतिक्रियाओं का आ रही है. इसी कड़ी में G-7 देशों के विदेश मंत्रियों और यूरोपीय…

India Pakistan War :  दुनियाभर में भारत-पाकिस्तान जंग को लेकर प्रतिक्रियाओं का आ रही है. इसी कड़ी में G-7 देशों के विदेश मंत्रियों और यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि ने भी इस पर बयान दिया है. पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए भयावह आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा गया कि भारत और पाकिस्तान को इस तनावपूर्ण स्थिति में अधिकतम संयम बरतना चाहिए.

समूह ने एक बयान में कहा, “जी-7 के सदस्य देशों – कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, ब्रिटेन और अमेरिका – के विदेश मंत्रियों और यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधि ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है तथा भारत और पाकिस्तान दोनों से अधिकतम संयम बरतने का आग्रह किया है.”

इसमें कहा गया, “सैन्य तनाव में और वृद्धि क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा पैदा करेगी. हम दोनों देशों के नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं.”
G-7 देशों ने कहा, “हम तनाव को तत्काल कम करने का आह्वान करते हैं और भारत तथा पाकिस्तान से शांतिपूर्ण समाधान के लिए सीधी बातचीत करने का आग्रह करते हैं.”

इससे पहले अमेरिका ने इस पर फिर से अपनी प्रतिक्रिया दी है. व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि यह तनाव जल्द से जल्द खत्म हो.

खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *