150 महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के आरोपी डॉक्टर को 175 साल की सजा

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है, बावजूद कुछ ऐसे डॉक्टर हैं जो इस पेशे को बदनाम करने से नहीं…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया : डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है, बावजूद कुछ ऐसे डॉक्टर हैं जो इस पेशे को बदनाम करने से नहीं चूकते। ऐसे ही एक वहशी डॉक्टर को 175 साल की सजा मिली है। मामला अमेरिका का है, जहां इलाज के नाम पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी डॉक्टर की शिनाख्त लैसी नासर के रूप में की गई है और उस पर इलाज के नाम पर 150 महिलाओं के यौन उत्पीड़न का आरोप है।

महिलाओं ने जब पुलिस से शिकायत की तो इस खौफनाक वारदात की जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मिशिगन की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 175 साल की सजा सुनाकर जेल भेज दिया। आरोपी इलाज का तरीका बताकर महिलाओं से अश्लील हरकत करता था और विरोध करने पर चुप रहने की धमकी देता था। उधर आरोपी डॉक्टर ने खुद पर लगे आरोपों से इंकार किया है। उसका कहना है कि उस पर लगे सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *