America के Abhijit Banerjee को अर्थशास्त्र नोबेल पुरस्कार से किया गया सम्मानित

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इस बार का अर्थशात्री नोबेल पुरस्कार अमेरिका के अभिजीत बनर्जी उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर को दिया गया है।  अभिजीत…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- इस बार का अर्थशात्री नोबेल पुरस्कार अमेरिका के अभिजीत बनर्जी उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर को दिया गया है।  अभिजीत बनर्जी मूल रूप से भारतीय है और वर्तमान समय में वे अमेरिका के MIT में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर  के तौर पर कार्यरत है। बता दें  इससे पहले  1998 में अमर्त्य सेन को अर्थशस्त्री नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।  अभिजीत बनर्जी उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर को यह सन्मान विश्व की  गरीबी को कम करने की  दिशा में उनके द्वारा किए जाने वाले प्रयत्नों को देखते हुए दिया गया है।

 

JNU के है पुराने छात्र

अमेरिका के मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में अभिजीत बनर्जी अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत है और इसी के साथ वह अपनी पत्नी  एस्थर डुफ्लो के साथ वैश्विक तौर पर भी गरीबी को कम करने की दिशा में कार्यरत है। बनर्जी मूल रूप से भारत के वासी है, इनका जन्म 21 फरवरी 1961 में कोलकाता में हुआ था और इनके पिता जी भी अर्थशास्त्र के प्रोफेसर थे। अभिजीत बनर्जी  ने 1983 में दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सटी से अपनी एमए इकोनॉमिक्स की डिग्री ली और वहीँ से इन्होने अपने करियर की पहली सीढ़ी पर पाओं रखा।

 किताबों से प्यार

 

अभिजीत बनर्जी का दूसरा प्यार उनकी किताबें है।  उनका कहना है कि, किताबें ज्ञान का भण्डार है और इनकी मदद से आप दुनिया को और  भी बेहतर ढंग से जानते हैं।  अभिजीत को किताबे पढ़ने का जितना शोक है, उतने  ही अच्छे वो लेखक भी है।  अभिजीत ने  अर्थशास्त्र से संबंधित कई किताबे लिखी है, जिसे दुनिया भर में पढ़ा जा रहा है। इन्होने अपनी लेखन कला की शुरुआत  2005 में  वोलाटिलिटी एंड ग्रोथ से की। अभिजीत अब तक 7 किताबों में अपने ज्ञान को बिखेर चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *