Ambala Murder:
अंबाला शहर के कलाल माजरी इलाके रविवार को इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया। जहां गली में खड़े युवक-युवती को टोकना एक व्यक्ति की जान पर भारी पड़ गया। आरोप है कि गुस्से में आए युवकों ने रामनाथ और उनके परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले से व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है।
आरोप है कि रविवार शाम के समय गुस्से में आए कुछ युवकों ने रामनाथ के घर पर हमला कर दिया और परिवार के साथ मारपीट की। इस दौरान ईंट लगने से रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
सिटी थाना अंबाला शहर के SHO सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अन्य ख़बरें जानें-
Haryana ₹25 Crore Scam: हरियाणा में 25 करोड़ के बैंक घोटाले में आत्महत्या
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



