Ambala Roadways Employees Protest: अंबाला में पूरे प्रदेश के रोडवेज कर्मचारियों ने 36 सूत्रीय मांगों को किया प्रदर्शन, परिवहन मंत्री के को सौंपा ज्ञापन

Ambala Roadways Employees Protest: हरियाणा में अलग अलग विभागों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किये जा रहे है इस कड़ी में आज रोडवेज कर्मचारियों…

Ambala Roadways Employees Protest: अंबाला में पूरे प्रदेश के रोडवेज कर्मचारियों ने 36 सूत्रीय मांगों को किया प्रदर्शन, परिवहन मंत्री के को सौंपा ज्ञापन

Ambala Roadways Employees Protest:

हरियाणा में अलग अलग विभागों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किये जा रहे है इस कड़ी में आज रोडवेज कर्मचारियों ने भी अपनी 36 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया । पूरे प्रदेश भर से आए रोडवेज कर्मचारी अंबाला कैंट बस स्टैंड पर इकट्ठा हुए और उसके बाद सभी कैबिनेट मंत्री अनिल विज के निवास स्थान की और ज्ञापन देने के लिए चले । इस मौके पर शास्त्री कॉलोनी में (Ambala Roadways Employees Protest) भारी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा ।

रोडवेज कर्मचारियों ने परिवहन मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा उसके बाद परिवहन मंत्री खुद रोडवेज कर्मचारियों के बीच पहुंचे और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को पूरा किया जाएगा । बता दे कि कुछ रोज पहले भी कैबिनेट मंत्री बिजली कर्मचारियों के धरना स्थान पर खुद बात ज्ञापन लेने पहुंच गए थे । वहीं राज्य प्रधान ने मीडिया से बात करते हुए अपनी 36 सूत्रीय मांगों के बारे में जानकारी दी जिसने मुख्य मांगे कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, पे स्केल को बढ़ाना है । उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री ने 9 तारीख को सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग करने की बात कही है और एक एक बिंदु पर बात करने को कहा है । उन्होंने कहा कि हमे परिवहन मंत्री के आश्वासन पर भरोसा है ।

अन्य ख़बरें जानें-

Bathinda Flag March: बठिंडा नगर निगम चुनावों, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *