AMBALA में पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान तेज, , डेहा कॉलोनी मे नशा बेचने वालों के मकान सील,भारी संख्या में तैनात रहा पुलिस बल

अंबाला,  22 जुलाई अंबाला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज़ होता जा रहा है। अब पुलिस सिर्फ नशा तस्करों पर शिकंजा नहीं कस…

AMBALa

अंबाला,  22 जुलाई

अंबाला पुलिस का नशे के खिलाफ अभियान लगातार तेज़ होता जा रहा है। अब पुलिस सिर्फ नशा तस्करों पर शिकंजा नहीं कस रही, बल्कि नशे के कारोबार से बनाई गई कथित अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में आज अंबाला शहर की डेहा कॉलोनी में नगर निगम और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए कई मकानों को सील करने की कार्रवाई शुरू की।

अंबाला शहर की डेहा कॉलोनी में आज सुबह भारी पुलिस बल की मौजूदगी में नगर निगम की टीम पहुंची। सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन मकानों पर कार्रवाई की गई, जिनके मालिकों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। अभियान के तहत करीब 12 मकानों को सील करने की प्रक्रिया शुरू की गई।

कार्रवाई के दौरान पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात रहा ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति पैदा न हो।सिटी थाना प्रभारी सुनीता ढाका ने बताया कि नगर निगम द्वारा डेहा कॉलोनी में कार्रवाई की जानी थी, जिसके चलते सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लगभग 12 मकानों को सील किया जा रहा है। कि

अंबाला पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और जिन लोगों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं, उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।

अन्य खबरें जानें –

BHIWANI में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, युवाओं पर क्रूरता व राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर किया हल्ला बोल,राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *