ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: एक जुलाई से शुरू हुई अमरनाथ यात्रा का आगाज हो गया था। मौसम खराब होने और तेज़ बारिश के चलते अमरनाथ यात्रा 4 अगस्त तक स्थगित कर दी गई है।

दरअसल, भारतीय मौसम विभाग ने पूरे राज्य में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी बारिश की सूचना दी है। जिससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, विशेषकर रामबन और बनिहाल के बीच भारी भूस्खलन हो सकता है। ऐसे में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए बाबा अमरनाथ यात्रा को चार अगस्त तक स्थगित रखा जाएगा। इस दौरान जम्मू से कोई भी जत्था रवाना नहीं होगा।

एक जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई थी। इस यात्रा के दौरान करीब 3.32 लाख श्रद्धालुओं ने बर्फानी के दर्शन किए। यह या त्रा 15 अगस्त को संपन्न होगी। लेकिन खराब मौसम के कारण उनकी सुरक्षा के देखते हुए यह यात्रा 4 अगस्त तक स्थगित करनी पड़ी है।
