Online Desk: पंजाब सरकार ने पूर्व सांसदों की जो मीटिंग बुलाई थी, उसमें क्या कुछ निकला, क्या चर्चा हुई, ये और बात है, बैठक के बारे में जो खास बात है वो ये, कि बैठक पर चर्चा जारी है|
जो मुख्यमंत्री बुधवार को चंडीगढ़ में होने के बाद भी बैठक की अध्यक्षता करने नहीं पहुंचे, वे वीरवार को मीडिया के सामने सफाई दे रहे थे. पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, अपने राजशाही अंदाज के लिए जाने जाते हैं.. कब किससे और कितनी देर मिलना है, ये सिर्फ वे ही तय करते हैं|
किसी से मुलाकात करने के लिए उन्हें किसी और की सलाह की जरूरत नहीं पड़ती। भले ही किसी से मुलाकात उन्होंने खुद तय कर रखी हो, उसे टालने का वो पूरा अख्तियार रखते हैं.. जब सांसद सवाल उठा रहे थे, तब कैप्टन साहब ने जवाब देना भी मुनासिब नहीं समझा। विपक्ष के कई सांसदों ने सवाल उठाए, चाहे अकाली दल का हो या आम आदमी पार्टी का। लेकिन कैप्टन ने किसी का जवाब नहीं दिया, बल्कि ब्रह्म मोहिंद्रा और सुनील जाखड़ ने कैप्टन की पहल को ऐतिहासिक बताते हुए नहीं आने वाले सांसदों पर ही निशाना साधा। जाखड़ ने कहा कि जो सांसद मीटिंग में नहीं आए, उन्होंने मौका खोया है।


