ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: पंजाब में किसान आत्महत्याओं का सिलसिला थम नहीं रहा | गुरुवार को पंजाब में 5 किसानों ने आत्महत्या कर ली | संगरूर, लहरागागा, मोगा और फतेहगढ़ साहिब में 2 किसानों ने आत्महत्य़ा कर ली | संगरूर के संगतपुरा में एक युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। मृतक गुबिंदर सिंह पर तीन लाख रुपये का कर्ज था और सवा एकड़ जमीन थी। वहीं लहरागागा में दो बेटियों के पिता ने मौत को गले लगा लिया। किसान छज्जू सिंह भी आर्थिक तंगी से परेशान था। उसके पास थोड़ी सी जमीन थी वो भी उसने कर्ज चुकाने के लिए बेच दी थी। वहीं मोगा के गांव लोपों में किसान ने फंदा लगा लिया। किसान पर 20 लाख रुपये का कर्ज थी। इस किसान के पास 8 एकड़ जमीन थी |
वहीं श्री फतेहगढ़ साहिब में 2 किसानों ने की आत्महत्या कर ली | दोनों किसान सगे भाई थे | दोनों ने नहर में छलांग लगाकर की आत्महत्या | दोनों किसान 20 एकड़ में खेती करते थे और खेती में हो रहे घाटे के कारण काफी दिनों से परेशान थे |
पंजाब में किसानों की खुदकुशियों का सिलसिला जारी
एक ही दिन में 5 किसानों ने की खुदकुशी
आर्थिक तंगी और कर्ज के चलते दी जान
एक ही दिन में 5 किसानों ने की खुदकुशी
लहरागागा
पंजाब में लगातार किसानों की आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में लहरागागा के गाँव गोबिंदपुरा जवाहरवाला में कर्जे के चलते एक किसान ने आत्महत्या कर ली है। कर्ज के बोझ से परेशान किसान छज्जू सिंह काफी परेशान रहता था। जिसके बाद किसान ने जहरीला पर्दाथ खाकर खुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक कर्जे के चलते किसान छज्जू सिंह ने अपनी सारी की सारी जमीन बेच दी थी। साथ ही किसान छज्जू ने किसानी छोड़कर मजदूरी करने लगा। जिससे वो अपने परिवार का गुजारा कर रहा था। लेकिन कर्ज से सताए किसान ने जब कर्ज उतरता न देखा | तो उसने मौत को गले लगा लिया | किसान अपने पीछे एक बूढी माँ , पत्नी और दो छोटी बेटियां छोड़ गया है।
किसानों के लिए कर्ज बना अभिशाप !
कर्ज उतारने के लिए किसान ने बेची सारी जमीन
किसानी छोड़कर कर रहा था मजदूरी
संगरुर
कर्ज किसानों को लिए एक अभिशाप बन चुका है। किसान चाहे कितनी भी कोशिश क्यों न कर ले, मगर कर्ज उसका पीछा छोड़ता ही नहीं है। ऐसे में आए दिन किसान कर्ज से परेशान होकर खुदकुशी कर रहे हैं। वहीं कैप्टन सरकार ने किसानों के कर्ज मांफी को लेकर कई वादे किए मगर वो सब वादे ही बनकर रहे गए। ऐसे में संगरुर में 38 वर्षीय किसान गोबिंदर सिंह ने कर्ज के आगे अपने घूटने टेक दिए। और जहरीला पर्दाथ खाकर आत्महत्या कर ली है।
कर्ज के बोझ तले किसान !
जहरीला पर्दाथ खाकर किसान ने की आत्महत्या
सरकार से मदद की गुहार लगा रहा
Watch Video



