Justice Verma Resigns: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने कैश कांड़ के बाद दिया इस्तीफा, जानिए क्या बोले?  

Justice Verma Resigns: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा है।…

Justice Verma Resigns: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने कैश कांड़ के बाद दिया इस्तीफा, जानिए क्या बोले?  

Justice Verma Resigns:

इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा है। जस्टिस वर्मा कैश कांड में से सुर्खियों में आए थे जब उनके दिल्ली वाले घर में आग लग गई थी। उनके खिलाफ महाभियोग पर भी चर्चा थी। कैश मिलने के बाद उनका स्थानांतरण इलाहाबाद हाईकोर्ट में कर दिया गया था।

तत्काल प्रभाव से दिया त्यागपत्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू को दिए गए इस्तीफा में जस्टिस यशवंत वर्मा ने लिखा है- यद्यपि मैं आपके आदरणीय कार्यालय को उन कारणों से विवश नहीं करना चाहता, जिनके कारण मुझे यह पत्र प्रस्तुत करना पड़ रहा है। फिर भी अत्यंत पीड़ा के साथ मैं इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश पद से तत्काल प्रभाव से अपना त्यागपत्र दे रहा हूं। इस पद पर सेवा करना मेरे लिए सम्मान की बात रही है।

क्या है सारा मामला?

14 मार्च 2025 को दिल्ली में इनके सरकारी आवास में आग लग गई थी। जिसे बुझाते समय फायर ब्रिगेड और पुलिस को अधजले नोटों की गड्डियां मिली थी। काउंट करने पर करीब 15 करोड़ रुपये का कैश था। मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा और उस समय के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना ने मामले की जांच के लिए 3 सदस्यीय इंटरनल कमेटी बनाई थी। साथ ही यशवंत वर्मा को दिल्ली हाई कोर्ट से इलाहाबाद हाई कोर्ट शिफ्ट किया था।

अन्य ख़बरें जानें-

Ferozepur Online Scam: फिरोजपुर में ठग ने पंडित बनकर दुकानदार से ऑनलाइन ठगे हज़ारों, जानिए शातिर ने क्या चली चाल?

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *