Punjab-Haryana Weather Update: हिमाचल प्रदेश में रुका हुआ मानसून रविवार को आगे बढ़ा और पठानकोट के रास्ते पंजाब में प्रवेश कर गया. इसके कारण अमृतसर, लुधियाना, पठानकोट और फिरोजपुर सहित पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई.(Punjab-Haryana Weather Update)
बारिश के बाद पंजाब में दिन के औसत तापमान में 0.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. रविवार को बठिंडा सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
आईएमडी के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान उत्तरी अरब सागर के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ अन्य हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं. इसका मतलब है कि इन दो दिनों के भीतर पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजधानी दिल्ली तक मानसून पहुंचने की संभावना है.(Punjab-Haryana Weather Update)
वहीं, हरियाणा में रविवार को अंबाला, गुरुग्राम, झज्जर, नूंह, पंचकूला और सोनीपत में बूंदाबांदी हुई, यमुनानगर में देर शाम तक 54 एमएम वर्षा दर्ज हुई.(Hayana weather update) प्रदेश के बाकी जिलों में बादल तो छाये, लेकिन उमस भरी गर्मी ने परेशान किया. मौसम विभाग ने 26 जून तक पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ वर्षा के लिए अलर्ट जारी किया है. भविष्यवाणी के मुताबिक यदि वर्षा होती है तो यह किसानों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं होगी.
कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है और मौसम विभाग ने राज्य में बारिश बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया है. पिछले 24 घंटों के दौरान सोनभद्र के घोडावल में सबसे अधिक 136 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि श्रावस्ती में 110 मिमी बारिश दर्ज की गई.
खबरो के लिए जुड़े रहिए Living India News के साथ 24/7 live



