ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: लोकसभा चुनाव के नजदीक आने के साथ ही राजनीतिक दलों ने हरियाणा में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव की भी तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में अब तक हरियाणा में इनेलो के साथ मिलकर चुनाव लड़ने वाला शिरोमणी अकाली दल इस बार अकेले ही हरियाणा में लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा कर चुका है।
इसी को लेकर अकाली दल की ओर से हरियाणा के अलग-अलग शहरों में चुनावी रैलियों का भी आयोजन किया जा रहा है। शिरोमणी अकाली दल हरियाणा के प्रधान चरणजित सिंह सोथा ने कईं गांवों का दौरा कर पिहोवा में पत्रकारों से बात की। इस दौरान सोथा ने बताया कि अपने चुनावी प्रचार के दौरान अकाली दल की ओर से 10 मार्च को पिहोवा की अनाज मंडी में रैली का आयोजन किया जाएगा, जिसमें अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल मुख्यातिथि होंगे।
Watch Video
