दो फाड़ हुई INLD, अजय सिंह चौटाला ने नई पार्टी बनाने का किया ऐलान

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में इनेलो की अंदरूनी कलह के चलते सियासत तेज हो चुकी है | हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में इनेलो की अंदरूनी कलह के चलते सियासत तेज हो चुकी है | हरियाणा के मुख्य विपक्षी दल इंडियन नेशनल लोकदल अब दो हिस्सों में बंट चुका है | जहां से दोनों भाई अजय सिंह चौटाला और अभय सिंह चौटाला के रास्ते भी अलग-अलग हो गए हैं | इसके साथ ही अजय सिंह चौटाला ने 9 दिसंबर को नई पार्टी बनाने का ऐलान किया है |

जिंद में हुई बैठक में अजय चौटाला ने कहा कि वो जल्दी ही नई पार्टी का नाम कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सामने लाएंगे | साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी पार्टी विरोधी काम नहीं किया | वहीं जींद में आयोजित बैठक में ऐलान किया कि अगले कुछ हफ्तों में नई पार्टी का झंडा तैयार हो जाएगा | इस दौरान जींद में अजय चौटाला समर्थकों की बैठक स्‍थल और सम्‍मेलन के मंच पर इनेलो कहीं भी नहीं लिखा और न ही चश्‍मे का निशान बना था |

Watch Video

https://youtu.be/x7xc_SmGWJA

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *