Chandigarh Weather Update: पंजाब के अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है. जिले कोहरे से ढके रहे है. पिछले तीन दिनों से कोहरे के कारण बहुत सारे जनजीवन प्रभावित हो रहे है. लोगों को दिन में भी बाइक और कार में हेडलाइट जलाकर चलना पड़ रहा है.
चंडीगढ़ मौसम विभाग द्वारा (चंडीगढ़ मौसम अपडेट) ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.दिन के तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है. बीती रात इस सीजन की अब तक की सबसे ठंडी रात रही.
चंडीगढ़ में कोहरे के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि कोहरा ज्यादा है और विजिबिलिटी कम होने के कारण लोगों का सफर करना मुश्किल हो रहा है. इसके अलावा कोहरे और बर्फबारी के कारण हवाई यात्रा भी प्रभावित हो रही है. कोहरे के कारण कई उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं.
हवाई यात्रा पर कोहरे का असर
घने कोहरे के कारण चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाली दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ, चेन्नई, बेंगलुरु की सारी उड़ानें रद्द कर दी गईं है. चंडीगढ़ में रात का न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री दर्ज किया गया. दिन का अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 2 डिग्री कम है. अगले तीन दिनों तक न्यूनतम तापमान 7 और 8 डिग्री रहने की संभावना है.
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों तक सुबह और शाम में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. बता दें कि फिलहाल शहर में कड़ाके की ठंड जारी है. ऐसे में दिन में धूप निकलने के बावजूद ठंडी हवा के कारण ठंड कम होने के आसार नहीं हैं.
ऐसे में मौसम विभाग को अगले तीन दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है. न्यूनतम तापमान में अचानक 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. इसके चलते विजिबिलिटी भी 50 मीटर से कम हो गई है.



