ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देश में महिलाओं के साथ हैवानियत के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। हैदराबाद और उन्नाव की तरह मध्यप्रदेश के जबलपुर में अब ऐसा ही मामला समने आया है। यहां बेलखेड़ा थाना क्षेत्र के हिनोतिया गांव में हुई एक मासूम को जिंदा जला दिया गया। जिसके बाद पीड़िता ने मंगलवार को अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिवार और गांव के लोगों के बीच खेत में से रास्ता निकालने को लेकर विवाद चल रहा था। इसी दौरान दबंगों ने किशोरी के परिवार के ऊपर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान ही आरोपियों ने किशोरी के ऊपर पेट्रोल डालकर उसे जिंदा जला डाला। वहीं पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

