ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- पंजाब के बाद अब हरियाणा और चंडीगढ़ में भी फिल्म शूटर पर बैन लग गया है। गैंगस्टर सूखा काहलवां के जीवन पर आधारित पंजाबी फिल्म शूटर को हरियाणा सरकार ने भी बैन कर दिया है। ये फिल्म शुक्रवार को रिलीज होनी थी। हरियाणा सरकार के एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि इस फिल्म के माध्यम से युवा गलत रास्ते पर जा सकते है। इसके माध्यम से गैंगस्टर और गन कल्चर को प्रमोट करने की चीजें दिखाई जा रही हैं। 18 जनवरी को जब फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ था तो उसके बाद से फिल्म को लेकर विवाद भी शुरु हो गया था।
पंजाब के बाद अब हरियाणा में भी फिल्म शूटर पर बैन
ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- पंजाब के बाद अब हरियाणा और चंडीगढ़ में भी फिल्म शूटर पर बैन लग गया है। गैंगस्टर सूखा काहलवां के जीवन…
