ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: आजकल सोशल मीडिया पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक अपडेट रहते हैं। फेसबुक पर अकांउट बनाना आज के समय में आम बात है। जहां सोशल मीडिया के फायदे हैं, वहीं इसेक घातक परिणाम भी सामने आते रहते हैं। फेसबुक पर दोस्ती कर मिलने बुलाना और फिर रेप करना, ऐसे मामले आए दिनों सामने आते रहते हैं।
हिसार में भी एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे। यहां शहर की एक युवती को फेसबुक पर दोस्ती करना महंगा पड़ गया कि युवक ने उसे ब्लैकमेल कर दो साल तक रेप किया। अब युवती का सब्र का बांध टूटा तो उसने उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया। युवति को दो साल तक युवक की हवस का शिकार बनती रही।
युवती के मुताबिक उसकी एक युवक के साथ फेसबुक पर दोस्ती हुई। जब उसने मिलने के लिए दिल्ली बुलाया तो वो नहीं गई। पीड़िता के अनुसार, आरोपित ने उसकी लोकेशन देखकर 19 अगस्त 2018 को उसके कमरे पर आ पहुंचा और कहने लगा कि आपको दिल्ली बुलाया था, क्यों नहीं आई।
उस समय वह कमरे में अकेली थी। इससे पहले कि युवती कुछ समझ पाती युवक ने उसे चाकू दिखाकर उसे डराने धमकाने लगा। युवक ने इसके बाद डरा धमका कर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने उसके फोटो भी ले लिए और उन फोटो को परिवार व पब्लिक के सामने लाने की धमकी देकर लगातार परेशान किया। वो लगातार उसके साथ गलत काम करता रहा। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


