जेटली के बजट के बाद शेयर बाजार में मचा हड़कंप चौथे दिन भी जारी, सैंसेक्स 2500 अंक टूटा

Online Desk/Living India News: एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया गया और चार कारोबारी दिनों में सेंसेक्स लुढ़ककर 2500 अंक नीचे आ गिरा. हालांकि शेयर…

Online Desk/Living India News: एक फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया गया और चार कारोबारी दिनों में सेंसेक्स लुढ़ककर 2500 अंक नीचे आ गिरा. हालांकि शेयर बाजार में गिरावट तो बजट पेश होने के बाद से ही आनी शुरू हो गई थी. गिरावट का दौर अब भी जारी है, लेकिन अब इसका असर भी देखने को मिल रहा है.

Arun-Jaitley impact on Budget

विशेषज्ञों का मानना है कि शेयर पर लान्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स और अंतरराष्ट्रीय बाजार में गिरावट इसकी अहम वजह है. आपको याद दिला दें कि एक फरवरी को सैंसेक्स 36048.45 के स्तर पर खुला था जो आज 6 फरवरी को कारोबार के दौरान 33482.81 के निचले स्तर तक पहुंच गया. जबकि बजट वाले दिन ही सैंसेक्स 35906.66 पर बंद हुआ था. उस हिसाब से चार कारोबारी दिनों में बाजार खुलने के बाद से अब तक 2423.85 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है.

Arun-Jaitley_Budget

निफ्टी में भी 4 दिनों में लगभग 800 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है. अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी गिरावट मुंबई शेयर बजार बजट के बाद से संभल भी नहीं पाया है. अमेरिकी शेयर मार्केट में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि इसका असर भी भारतीय शेयर बाजार पर पड़ रहा है. अमेरिकी शेयर बाजार का मुख्य सूचकांक डाओ जोंस भी सोमवार को बड़ी गिरावट के साथ बंद हुआ था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *