आख़िरकार एक पति को क्यों आती है दूसरी की बीवी पसंद?

Relationship Tips: आमतौर पर ऐसा कहा जाता है की जोड़ियां ऊपरवाला बनता है. जोड़ियां बन जाने के बाद एक पुरुष  और महिला दोनों का जीवन…

Relationship Tips: आमतौर पर ऐसा कहा जाता है की जोड़ियां ऊपरवाला बनता है. जोड़ियां बन जाने के बाद एक पुरुष  और महिला दोनों का जीवन पुरी तरह से बदल से जाता है. दोनों को अपनी उन सारी आदतों में सुधार लाना पड़ता है, जिनसे उनके जीवनसाथी को दुख ना पहुंचे.ऐसा माना जाता है कि  इस चीज को करने में सबसे ज्यादा परेशानी लड़कों को होती है.
क्योंकि शादी से पहले वह बिना किसी रोक-टोक के रहते हैं. ऐसे में शादी के बाद अपनी आदतों को सुधारना उनके लिए बहुत कठिन हो जाता है.उसके बाद  अपनी इस आजादी के छिन जाने का जिम्मेवार वह कहीं न कहीं अपनी बीवी को मान लेते हैं.जिसके बाद उन्हें अपनी बीवी अच्छी नहीं लगती.हालांकि, पति के ऐसा करने के पीछे और भी कई कारण होते हैं. आज हम उन्हीं कारणों को यहां जानेगें.

1.रिश्ते में बोरियत आ जाना
पुरुष का मन बहुत चंचल होता है, यदि उन्हें किसी चीज में मजा न आए तो वह तुरंत उस चीज से दूरी बना लेते हैं. लेकिन शादी के रिश्ते में रहने की मजबूरी के कारण वह अपने जीवनसाथी के साथ ऐसा नहीं कर पाते हैं. पर वह उसे हर समय इस बात का अहसास कराते हैं, कि वह अपनी शादी में खुश नहीं है.

2. पत्नी के साथ हर बात पर झगड़ा होना
हर आदमी चाहता है, कि वह हमेशा अपने मन मुताबिक जिए.उसे किसी को जवाब न देना पड़े. लेकिन जब बीवी तेज मिल जाए तो पुरुषों का सारा सुख चैन खत्म सा हो जाता है. उन्हें ऐसे लोगों की बीवी पसंद आने लगती है, जो अपने पति से दबकर रहती है. उसके सही गलत कामों के बारे में पूछने की हिम्मत नहीं कर पाती है.

3. टाइम न देना
कई बार ऑफिस के चक्कर में हम यूं फस जाते है जिस कारण हम अपने पार्टनर को वक्त नहीं दें पाते है, जो लड़ाई होने का कारण बनता है, ऐसे में कोशिश करें की आप अपने पार्टनर को उनका समय दें और उनसे बातें करें ऐसा करने से रिलेशनशिप में होने वाली खटास दूर हो जाती है. वक्त मिलने पर उन्हें कहीं घुमाने ले जाएं.

4.म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग का कम होना
कपल्स में म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग होना बेहद ही जरूरी होता है. इसकी वजह से ही रिलेशनशिप चलता है. ऐसा न होने के कारण ही लड़ाइयां होती हैं, कलैश ऑफ थौट्स होने के कारण भी ये समस्या आती है. ऐसे में आप अपनी बातों को अक्सर झगड़ा करके समझाने की कोशिश करते है जिससे बात और बिगड़ जाती है. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *