ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:- दूसरे चरण का मतदान नजदीक आने के साथ ही अब हरियाणा में भी अधिकारियों ने मतदान की तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में हिसार में भी अधिकारियों की ओर से मतदान की तैयारियां शुरू की गई है। हिसार के डीसी अशोक कुमार मीणा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
वीवीपैट के कारण वोटिंग में समय ज्यादा लगने के कारण 12 मई की सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक मतदन होगा। इस बार 38 हजार नए मतदाता बने है। डीसी ने बताया कि सभी संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों की वीडियोग्राफी कराने के अलावा वहां अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा।
Watch Video
