Adani Group : ग्रीन एनर्जी पर 100 बिलियन डॉलर निवेश करेगा अडानी ग्रुप , 2030 तक लगेगे 100 मिलियन पेड़

Adani Group News: अडानी ग्रुप (Adani Group) ग्रीन एनर्जी के लिए काफी निवेश कर रहा है. अडानी ग्रुप अपने कारोबारों में भी ग्रीन एनर्जी का…

Adani Group News: अडानी ग्रुप (Adani Group) ग्रीन एनर्जी के लिए काफी निवेश कर रहा है. अडानी ग्रुप अपने कारोबारों में भी ग्रीन एनर्जी का उपयोग करना चाहता है. इसी दिशा में आगे बढ़ने के लिए अडानी ग्रुप अगले 10 साल में ग्रीन एनर्जी पर 100 अरब डॉलर का निवेश करने जा रहा है. बता दे कि अहमदाबाद बेस्ड इस ग्रुप का कारोबार पोर्ट्स, एनर्जी, सीमेंट और पावर आदि सेक्टर्स में फैला हुआ है. ग्रुप ने कहा है कि उसने साल 2030 तक 100 मिलियन (10 करोड़) पेड़ लगाने का भी संकल्प लिया है.

साल 2050 तक अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी एनर्जी सोल्यूशंस, अडानी पोर्ट्स, एसीसी और अंबुजा सीमेंट का कार्बन मुक्त बनने का लक्ष्य है.कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘अडानी के पोर्टफोलियो बिजनस एक्टिव रूप से रिन्यूएबल्स की सोर्सिंग, ऑपरेशंस का विद्युतीकरण और बायोफ्यूल्स को अपना रहे हैं. इस मे फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक ट्रक का डेवलपमेंट और गुजरात में ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम का विकास शामिल है.

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि लॉजिस्टिक्स और माइनिंग में ट्रांसपोर्टेशन के लिए हाइड्रोजन फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक ट्रक डेवलप करने को लेकर कंपनी ने अशोक लेलैंड और बैलार्ड पावर के साथ समझौता किया है.और  इसका लॉन्च इसी साल होने की संभावना है. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *