ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में रेप पीड़िता के एक्सीडेंट मामले में नया बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस मामले को लेकर अभिनेत्री पायल रोहतगी ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे विधायक कुलदीप सेंगर का पक्ष लेती नजर आ रही हैं। इसके बाद लोगों का उन पर जमकर गुस्सा फूट रहा है। लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं और भद्दे कमेंट्स कर रहे हैं।
इस वीडियो में पायल रोहतगी ने कहा है कि, इस रेप केस की पूरी कहानी बॉलीवुड फिल्म की स्टोरी लगती है।
आज सोशल मीडिया के दौर में ऐसे खुलेआम गुंडागर्दी कोई नहीं कर सकता, क्योंकि वो पहले से ही जेल में था। ऐसा करके वो अपने गले में फांसी खुद डाल रहा है. विधायक कोई मूर्ख थोड़े ही है जो खुद पर मुसीबत मोल लेगा।

