यमुनानगर में वन्यजीवों के अवैध कब्जे पर कार्रवाई, दुकान पर रेड में दो स्टार कछुए और दो पैराकीट बरामद

यमुनानगर,21 अगस्त यमुनानगर में वन्य जीवों के अवैध कब्जे और खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए वन्य जीवन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने…

यमुनानगर

यमुनानगर,21 अगस्त

यमुनानगर में वन्य जीवों के अवैध कब्जे और खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए वन्य जीवन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने आज एक दुकान पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान टीम ने वहां से दो भारतीय स्टार कछुए और दो रोज रिंग्ड पैराकीट बरामद किए। वन्य जीवों की बरामदगी के बाद विभाग ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पर्यावरणविद् एवं वन्यजीव रेस्क्यूर साहिल शर्मा ने बताया कि उनकी संस्था वन्य जीवों के संरक्षण पर काम करती है और जो भी दुकानदार जा व्यापारी वन्य जीवों को की खरीद फर्रुखत करते हैं उन पर शिकंजा कसा जाता है।साथ ही ,लोगों को जागरुक भी किया जाता है। क्योंकि, बहुत सी ऐसी प्रजातियां हैं जिनको दुकानों पर बेचना और खरीदना प्रतिबंधित है ।

फरीदाबाद में उनको गुप्त सूचना मिली थी और इसी सूचना के आधार पर ही वह यहां पहुंचे हैं और पुलिस और वाइल्डलाइफ विभाग के साथ मिलकर इस दुकान पर रेड की गई है।तलाशी के दौरान टीम को दो भारतीय स्टार कछुए और दो रोज रिंग्ड पैराकीट मिले। बरामद किए गए सभी जीवों को विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया।

अधिकारियों के मुताबिक भारतीय स्टार कछुआ वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित प्रजाति है। वहीं, किसी भी वन्य जीव को बिना वैध अनुमति के रखना, उसकी खरीद-फरोख्त करना या उसका व्यापार करना कानूनन अपराध हो सकता है। वन्य जीवों को घर, दुकान या अन्य स्थान पर शौक के लिए रखना भी नियमों के दायरे में आता है।

वन्य जीवन विभाग ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संरक्षित वन्य जीव को खरीदने या अपने पास रखने से बचें। यदि किसी व्यक्ति को वन्य जीवों की अवैध खरीद-फरोख्त की जानकारी मिलती है, तो इसकी सूचना संबंधित विभाग या पुलिस को दें।फिलहाल बरामद किए गए दो भारतीय स्टार कछुओं और दो रोज रिंग्ड पैराकीट को सुरक्षित संरक्षण में लिया गया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है।

अन्य खबरें जानें –

अंबाला में पति से कहासुनी होने के बाद 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी महिला, कईं घंटों तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *