अंबाला में पति से कहासुनी होने के बाद 100 फीट ऊंचे टॉवर पर चढ़ी महिला, कईं घंटों तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा

अंबाला, 21 अगस्त किसी और से अफेयर को लेकर पति द्वारा डांटने पर पत्नी सौ फ़ीट ऊँचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।उस समय उसके बच्चे…

अंबाला

अंबाला, 21 अगस्त

किसी और से अफेयर को लेकर पति द्वारा डांटने पर पत्नी सौ फ़ीट ऊँचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।उस समय उसके बच्चे घर में सो रहे थे।पति सुनील ने बताया की घटना का पता चलते ही पड़ोसियों का गांव वालों ने पुलिस डायल 112 को इसकी सूचना दी तथा पुलिस मौके पर पहुंच गई ।

पति सुनील का कहना है कि इस संबंध को लेकर उसकी पहले भी कई बार पत्नी से कहा सुनी हो चुकी है ।उनके तीन बच्चे भी हैं जिसे लेकर वे अपनी पत्नी को अपने साथ रखना चाहता है। उसका कहना है पर उसे अपने बच्चों और अपनी सुरक्षा भी चाहिए। फिलहाल पुलिस ने टावर पर चढ़ी पूनम को समझा-बुझाकर नीचे उतार लिया है।

वही टावर से नीचे उतरी पत्नी ने बताया कि सुनील उससे मारपीट करता रहता है। पूनम ने माना कि उसका मुकेश के साथ 1 साल से संबंध है और वह उससे बातचीत भी करती है। पूनम का कहना है कि उसने सुनील को आश्वासन भी दिया था कि वह उससे बात नहीं करेगी ।लेकिन फिर भी वह इसके परिजन इसके साथ अकसर मारपीट करते रहते हैं। पूनम ने बताया कि सारी बात का उनके परिजनों को भी पता है तथा अब वे सुनील से तलाक चाहती हैं।

वही प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि वह यहां सड़क पर खड़े थे तो उन्हें किसी ने बताया कि एक महिला मोबाइल टावर पर चढ़ गई है जिसके बाद उन्होंने देखा कि पुलिस की कुछ गाड़ियां आई तथा महिला व उसके बच्चे और पति को लेकर अपने साथ चली गई।

अन्य खबरें जानें –

सोनीपत में ACB की रेड पड़ते ही थाने की छत से कूदा SI, चाय वाले के जरिए मांग रहा था 8 हजार की घूस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *