Ambala Police ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात महज 4 घंटे में सुलझाई, आरोपी गिरफ्तार, बाइक जब्त

अंबाला ,26 सितंबर अंबाला पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी की वारदात को महज चार घंटों में सुलझाते हुए कामयाबी हासिल की है। मामला दीना मंड़ी…

अंबाला

अंबाला ,26 सितंबर

अंबाला पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी की वारदात को महज चार घंटों में सुलझाते हुए कामयाबी हासिल की है। मामला दीना मंड़ी का है।जहां एक रेहड़ी लगाने वाले रोहित ने बताया कि उसने अपनी मोटरसाइकिल अपने पास ही खड़ी की हुई थी। जैसे ही उसका ध्यान ग्राहक की ओर गया, ग्राम करधान निवासी गुलशन नाम का युवक चाबी लगी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।रोहित ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

महज चार घंटे में पकड़ा आरोपी

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर CCTV फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान की।पुलिस की त्वरित कार्रवाई करते हुए महज चार घंटे में ही आरोपी गुलशन को पकड़ लिया और उसके कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल भी बरामद कर ली। इस मामले में थाना सदर के SHO धर्मवीर सैनी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी एक आवारा किस्म का लड़का है जो नशे और अपने खर्चे के लिए छोटी-मोटी चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

अन्य खबरें जानें –

Major police encounter in Amritsar: ਕੇਸ਼ਵ ਸ਼ਿਵਾਲਾ ਗੈਂਗ ਦੇ 3 ਸ਼ੂਟਰ ਜ਼ਖ਼ਮੀ, 5 ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਹਥਿਆਰ ਬਰਾਮਦ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *