ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हिसार- हांसी सीआईए पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है | फिरौती के मामले को पुलिस ने 24 घंटों में सुलझाया है | बीते दिन किला बाजार के नजदीक जैन इलेक्ट्रॉनिक के मालिक कमल जैन से फोन पर पांच लाख की फिरौती मांगने का मामला सामने आया था | पुलिस ने देर रात गश्त कर फिरौती मांगने वाले आरोपी को अनिपुरा गांव से दबोचा लिया |
डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया की अनिल नाम के आरोपी ने कमल जैन को फोन पर पांच लाख की फिरौती मांगी थी और ये आरोपी गांव अनिपुरा का रहने वाला है | फिरोती मांगने वाला युवक पहले भी चोरी और फिरौती के मामलो में वांछित है | बहरहाल आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जायेगा।
Watch Video

