न्यूज डेस्क/लिविंग इंडिया : बुलंदशहर के रहने वाले एक नौजवान ने बड़ी बेरहमी से पत्रकार केजे सिंह और उनकी मां का कत्ल कर दिया| पुलिस के अनुसार कातिल केजे सिंह के घर के नज़दीक पार्क में देर रात तक बैठा था|
केजे सिंह का कातिल से इस बात को लेकर झगड़ा हो गया क्योकि केजे सिंह को उसकी संदिग्ध लगी|
दोहरे हत्याकांड के बाद मृत पत्रकार केजे सिंह की हरे रंग की फोर्ड आईकॉन कार गायब थी। जब पुलिस ने कार के साथ दो आरोपियों को पकड़ा तो सारा सच सामने आ गया। आरोपी मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद के रहने वाले हैं। दरअसल, बुधवार की रात दोनों को सोहाना इलाके में कार में सवार जाते देखा गया। पुलिस ने पीछा करके दोनों को पकड़ने में सफलता हासिल की।


