गुरूग्राम , 17 जुलाई
गुरूग्राम में देर रात सोहना दोहला सड़क मार्ग पर उस समय एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हो गया, जब एक वेन्यू कार तेजगति व लापरवाही से चलती हुई आगे जा रहे छोटे हाथी फोर व्हीलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के बाद जहाँ दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए, तो वहीं दूसरी तरफ छोटे हाथी सवार एक 13 वर्षीय किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई व एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिनको उपचार के लिए सोहना नागरिक हस्पताल में लाया गया।जहाँ सभी घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया,जो कि फिलहाल दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में उपचारधीन है ।
घायल व मृतका किशोरी सोहना नगर परिषद के वार्ड नंबर तीन की सुशील नगर कालोनी के रहने वाले है, जो कि रात करीब 10 बजे लाखुवास मोड़ से अपने घर के लिए आ रहे थे।
अभी तक यह जानकारी नही मिली है कि वेन्यू कार के अंदर कितने लोग सवार थे और इस हादसे में कितने लोग घायल हुए है ।फिलहाल सोहना सिटी थाना पुलिस ने मृतका किशोरी के पिता की शिकायत पर अज्ञात वेन्यू चालक के खिलाफ गाड़ी के नंबरों के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।पुलिस ने गाड़ी चालक की तलाश शुरू कर दी है। वही मृतका बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच के दौरान इस सड़क हादसे की असल सच्चाई कब तक ओर क्या सामने आती है।
अन्य खबरें जानें –

