Abohar Death: अबोहर संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, बाग में पड़ा मिला शव

Abohar Death: अबोहर के नई आबादी ऐरिया निवासी एक व्यकित का शव के सीडफार्म ऐरिया में एक बाग में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। जिसे…

Abohar Death: अबोहर संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, बाग में पड़ा मिला शव

Abohar Death:

अबोहर के नई आबादी ऐरिया निवासी एक व्यकित का शव के सीडफार्म ऐरिया में एक बाग में संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। जिसे मौके पर पहुंची सीडफार्म चौकी पुलिस ने नर सेवा नारायण सेवा समिति की मदद से अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मृतक के परिजनों का पता लगा रही है। जानकारी के अनुसार बुधवार को कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को सीडफार्म के एक बाग में खाले के निकट बेसुध पडा देखा। इसके पास एक बाईक भी पास में ही खडा था, लोगों ने इसकी सूचना सीडफार्म चौकी पुलिस को दी।

मृतक के परिजनों की तलाश

चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुचें तो देखा कि युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने युवक की तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड मिला जिससे उसकी पहचान गुरजीत सिंह पुत्र गुरजिंदर सिंह आयु करीब 35 साल निवासी नई आबादी छोटी पोडी गली नंबर 10 अबोहर के रुप में हुई। पुलिस की सूचना पर नर सेवा नारायण सेवा समिति के सदस्य बिटटू नरुला व सोनू ग्रोवर मौके पर पहुचें और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। सीडफार्म चौकी की पुलिस थाना नंबर दो की पुलिस से संपर्क कर रही है ताकि मृतक के परिजनों का पता चल सके।

मौत हीट स्ट्रोक या हार्ट फेल हो सकता है कारण

एएसआई भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि उनहें व्यक्ति के मृत पडा होने की सूचना मिली। जिसकी मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगा। इधर थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें युवक के शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिंह को मौके पर भेजा गया। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि अत्यधिक गर्मी और बढ़े हुए तापमान के कारण युवक की मौत हीट स्ट्रोक या हार्ट फेल होने से भी हो सकती है। उन्होंने बताया कि अभी तक मृतक के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे हैं, जिस कारण युवक की मेडिकल हिस्ट्री भी उपलब्ध नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
अन्य ख़बरें जानें-

Nuh Death: नूंह में युवती ने जहरीला पदार्थ निगला

अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *