ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: कैथल पहुंचे इनेलो के प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा कि आगामी 25 सितंबर को कैथल की नई अनाज मंडी में ताऊ देवीलाल का जन्मदिवस सम्मान दिवस के रुप में मनाया जाएगा। इस रैली में मुख्यअतिथि के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवगौड़ा शिरकत करेंगे। साथ ही कई बड़े नेता भी रैली में पहुंचकर ताऊ देवी लाल को श्रद्धांजलि देंगे।
अभय चौटाला ने बताया कि चंद्रबाबू नायडू, मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भी निमंत्रण भेजा जाएगा। रामपाल माजरा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए अभय चौटाला ने बीजेपी और कांग्रेस पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा गलत फहमी की शिकार है, जो 75 पार की बात कर रही है और भाजपा के कार्यकर्ता 85 पार की बात करते हैं।
पत्रकारों द्वारा गठबंधन की बात को लेकर पूछे गए सवाल पर अभय चौटाला ने कहा कि वे किस से करे गठबनधन, कोंग्रेस में कुछ बचा नहीं, जेजेपी ओर बसपा से कर नहीं सकते।


