भाजपा को हराने के लिए किसी भी दल से करेंगे समझौता- अभय चौटाला

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा है कि वे भाजपा को हराने के लिए किसी भी दल से समझौता करने के…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो प्रधान महासचिव अभय चौटाला ने कहा है कि वे भाजपा को हराने के लिए किसी भी दल से समझौता करने के लिए तैयार हैं। लेकिन वे खुद किसी भी दल के पास नहीं जाएंगे, बल्कि दूसरे दलों को उनके पास आना होगा। क्योंकि पहले भी जिन भी दलों से उनका समझौता रहा है, वे उनके पास समझौता करने के लिए नहीं गए थे, बल्कि दूसरे दल उनके पास समझौता करने आए थे।

अभय चौटाला ने कहा कि आज हरियाणा की गली-गली में स्मैक, हैरोईन और गांजा बिक रह है, लेकिन सीएम के संज्ञान में मामले आने के बाद भी इन नशे के कारोबारियों के खिलाफ किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

भूपेंद्र हुड्डा की 18 अगस्त को रोहतक में होने जा रही रैली पर अभय ने कहा कि हुड्डा ही जाने कि वो कहां पर जाएंगे। वहीं, केंद्र सरकार के के जम्मू- कश्मीर से आर्टिकल 370 और 35a को खत्म करने के फैसले का अभय चौटाला ने स्वागत किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *