Punjab AAP Protests:
पंजाब में आज केंद्र सरकार और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई के विरोध में रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। गुरदासपुर, जालंधर, लुधियाना, मानसा और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग के निवास स्थान के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान पार्टी नेताओं ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार ईडी का गलत इस्तेमाल कर लोगों पर बीजेपी में शामिल होने का दबाव बना रही है।
केंद्र विपक्षी दलों को चाहते है दबाना
प्रदर्शन में पंजाब सरकार के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक जसबीर सिंह, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रभबीर सिंह बराड़, विधायक डॉ. इंदर बीर सिंह निज्जर, विधायक डॉ. अजय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार विपक्षी दलों की आवाज दबाने के लिए जांच एजेंसियों का इस्तेमाल कर रही है।
मंत्रियों को डराकर बीजेपी में किया जार रहा शामिल
छापेमारी के विरोध में मानसा बस स्टैंड पर आम आदमी पार्टी की ओर से मोदी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। आप नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार पंजाब में ईडी का दुरुपयोग कर रही है। आम आदमी पार्टी के नेताओं, विधायकों और मंत्रियों को डराकर बीजेपी में शामिल होने के लिए मजबूर किया जा रहा है, लेकिन आप के कार्यकर्ता और नेता ऐसे नहीं हैं जो मोदी सरकार की इन कार्रवाइयों से डर जाएं।
उन्होंने कहा कि पंजाबियों को कभी डराया नहीं जा सकता। मोदी सरकार यह समझ ले कि पंजाब के आप कार्यकर्ता और नेता बहादुर हैं और मोदी सरकार को मुंहतोड़ जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरे पंजाब में प्रदर्शन किए जा रहे हैं और अगर केंद्र की भाजपा सरकार अपनी ऐसी कार्रवाइयों से बाज नहीं आई तो आने वाले दिनों में प्रदर्शन और तेज किए जाएंगे।
अन्य ख़बरें जानें-
Bahadurgarh Attack: बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने मेडिकल स्टोर संचालक किया हमला
अन्य अपड़ेट के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



