फगवाड़ा : पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा अपनी पार्टी के विधायक का बचाव करने के बजाय यदि आम आदमी पार्टी की उस महिला वर्कर का साथ देते जिसने अपनी ही पार्टी के विधायक की गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज बुलंद की है तो उस महिला के साथ-साथ सभी महिलाओं को सम्मान मिलता। लेकिन एेसा ना करके खैहरा ने खुद की व अाम आदमी पार्टी की महिलाओं के प्रति सोच का उजागर कर दिया है। यह विचार अकाली दल के महिला विंग की प्रधान व एसजीपीसी की पूर्व प्रधान बीबी जगीर कौर ने फगवाड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। गौर हो कि आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर उनकी ही पार्टी की एक महिला वर्कर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और बीबी जागीर कौर उसी मामले पर बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के ज्यादातर नेताओं पर महिलाओं पर अत्याचारों से संबंधित मामले ही दर्ज हुए हैं और इस मामले में भी ऐसा ही हुआ है। उन्होंने कहा कि शिकायत कर्ता महिला आम आदमी पार्टी की वर्कर है और मामला किराए पर दी गई कोठी को खाली करवाने का था। उक्त महिला ने इस बाबत अपनी फरियाद आप के सांसद भगवंत मान व अमन अरोड़ा के पास की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और जब उक्त महिला कोठी में गई तो उसके साथ बदसलूकी की गई। उसके साथ मारपीट करते हुए उसके कपड़े फाड़े गए और घर से बाहर निकाल दिया गया। उन्होंने कहा कि पहले भी महिलाओं के साथ बदसलूकी के कई मामलों में आप के नेता सुर्खियों में बने रहते हैं। बीबी जागीर कौर ने कहा कि ये ‘औरतों के कातिल लोग हैं’।
AAP के नेता औरतों के कातिल हैं – बीबी जगीर कौर
फगवाड़ा : पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखपाल सिंह खैहरा अपनी पार्टी के विधायक का बचाव करने के बजाय यदि आम आदमी पार्टी की उस महिला वर्कर का साथ देते जिसने अपनी ही पार्टी के विधायक की गुंडागर्दी के खिलाफ आवाज बुलंद की है तो उस महिला के साथ-साथ सभी महिलाओं को सम्मान मिलता। लेकिन एेसा ना करके खैहरा ने खुद की व अाम आदमी पार्टी की महिलाओं के प्रति सोच का उजागर कर दिया है। यह विचार अकाली दल के महिला विंग की प्रधान व एसजीपीसी की पूर्व प्रधान बीबी जगीर कौर ने फगवाड़ा में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। गौर हो कि आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर उनकी ही पार्टी की एक महिला वर्कर की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और बीबी जागीर कौर उसी मामले पर बोल रही थीं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के ज्यादातर नेताओं पर महिलाओं पर अत्याचारों से संबंधित मामले ही दर्ज हुए हैं और इस मामले में भी ऐसा ही हुआ है। उन्होंने कहा कि शिकायत कर्ता महिला आम आदमी पार्टी की वर्कर है और मामला किराए पर दी गई कोठी को खाली करवाने का था। उक्त महिला ने इस बाबत अपनी फरियाद आप के सांसद भगवंत मान व अमन अरोड़ा के पास की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई और जब उक्त महिला कोठी में गई तो उसके साथ बदसलूकी की गई। उसके साथ…
