Amritsar Death: अमृतसर में अपनी कमाई मांगने गए मजदूर युवक की, रॉड से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

Amritsar Death: अमृतसर के आशियाना कॉलोनी इलाके से एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अपनी मेहनत की कमाई मांगने गए…

Amritsar Death: अमृतसर में अपनी कमाई मांगने गए मजदूर युवक की, रॉड से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या

Amritsar Death:

अमृतसर के आशियाना कॉलोनी इलाके से एक दर्दनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। अपनी मेहनत की कमाई मांगने गए एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गुरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो पेशे से पेंटर था और मेहनत-मजदूरी करके (Amritsar Death) अपने परिवार का पेट पालता था।

परिवार वालों की दी गई जानकारी के मुताबिक, गुरजीत सिंह आशियाना नगर के एक घर में पेंटर का काम करता था, लेकिन उसकी करीब 25 दिनों की मजदूरी अभी तक नहीं मिली थी। बार-बार मांगने पर भी जब उसे पैसे नहीं मिले, तो वह खुद उस घर में मजदूरी लेने चला गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से उनकी बहस हो गई, जो देखते ही देखते हिंसक लड़ाई में बदल गई।

आरोप है कि घर में मौजूद कुछ लोगों ने लोहे की रॉड और डंडों से गुरजीत सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया। हमला इतना भयानक था कि गुरजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और परिवार में कोहराम मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी जा रही है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। मृतक के परिवार ने प्रशासन से न्याय की मांग की है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की अपील की है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही न्याय दिलाया जाएगा।

अन्य ख़बरें जानें-

Gold Prices Hike: सोने की किमतों में फिर तेजी, जानिए कितना आया उछाल और क्या है इसके कारण?

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *