Fatehgarh Sahib Kidnap:
पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में थाना बडाली आला सिंह पुलिस ने दिनदहाड़े स्कूल गेट के बाहर से अगवा किए गए छात्र को चंद घंटों में सकुशल बरामद किया। पुलिस ने छात्र 14 वर्षीय छात्र को अगवाह करने के आरोप में छह को गिरफ्तार कर इसमें इस्तेमाल कार और मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है। आरोपियों की पहचान साहिल सिंह, जस्सा सिंह, सुरेन्द्र पाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, सिमरनजोत सिंह और गुरजोत सिंह के रूप में हुई है।
14 वर्ष का बच्चा उठाया-
डीएसपी बसी पठाना राज कुमार शर्मा ने बताया कि सुरेन्द्र पाल सिंह निवासी गांव भैरोपुर ने शिकायत दी कि उसका भाई कृष्ण कुमार निजी कार्य से बठिंडा गया हुआ था। उसका 14 वर्षीय बेटा अरविन्द्र सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलाड़ी कलां में पढ़ता है। 27 फरवरी को परीक्षा होने के कारण वह अपने भतीजे को लेने स्कूल पहुंचा और गेट के बाहर इंतजार कर रहा था। उसका बेटा अरविन्द्र सिंह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बलाड़ी कलां में पढ़ता है।
दोपहर करीब 1:50 बजे जैसे ही छात्र स्कूल से बाहर आया, तभी नंबर पीबी 03 एए 0130 वाली कार और एक मोटरसाइकिल वहां आकर रुके। कार की आगे की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी। 5-6 युवक उतरे और छात्र से मारपीट कर उसे जबरन कार में डालकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही एएसआई शास्वत कुमार ने तुरंत नाकाबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। पुलिस ने तकनीकी साधनों और मुखबिरों की मदद से आरोपियों को दफेड़ा मोड़ के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने कार और मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में अपहरण के कारणों की पड़ताल की जा रही है। सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले के पीछे की वजह स्पष्ट की जाएगी।
अन्य ख़बरें जानें-
Karnal Murder: करनाल में युवक की चार युवकों ने चाकु से गोदकर की हत्या

