Phagwara-Hoshiarpur : फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर बस की चपेट में आने से एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

 Phagwara-Hoshiarpur Road: फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर बीती रात बस की चपेट में आने से एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई। जानकारी देते हुए गांव लखपुर…

Phagwara-Hoshiarpur : फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर बस की चपेट में आने से एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत

 Phagwara-Hoshiarpur Road:

फगवाड़ा-होशियारपुर रोड पर बीती रात बस की चपेट में आने से एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई। जानकारी देते हुए गांव लखपुर के रहने वाले निर्मलजीत ने बताया कि जब वह घर लौट रहे थे, तो उन्होंने देखा कि बस की चपेट में आने से एक व्यक्ति सड़क पर घायल पड़ा है।

वह तुरंत पीड़ित को अपनी प्राइवेट गाड़ी से सिविल हॉस्पिटल फगवाड़ा ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान इंस्पेक्टर राजविंदर सिंह के रूप में हुई है, जो होशियारपुर के खुशहालपुर के रहने वाले थे और जालंधर में पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) में तैनात बताए जा रहे हैं। सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने कन्फर्म किया कि राजविंदर सिंह की हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। यह हादसा होशियारपुर रोड पर बने फ्लाईओवर पर हुआ।

अन्य ख़बरें जानें-
Jalandhar Bomb Threat: जालंधर में पीएम मोदी के दौरे से पहले एक नामी स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *