NUH में पहले सावन सोमवार पर नलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, मंदिर परिसर में भक्तों ने लगाए “बम-बम भोले” के जयघोष

नूंह , 3 अगस्त नूंह जिले की अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित पांडवकालीन प्राचीन नलेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं…

नूंह

नूंह , 3 अगस्त

नूंह जिले की अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित पांडवकालीन प्राचीन नलेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के सुबह से ही मंदिर परिसर में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान भोलेनाथ का जल, दूध और बेलपत्र अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं विश्व कल्याण की कामना की।

पूरा मंदिर परिसर हरहर महादेव और बमबम भोले के जयघोष से गूंज उठा। शिवभक्ति में डूबे श्रद्धालुओं ने भगवान शिव की आराधना कर सावन के प्रथम सोमवार का पुण्य लाभ प्राप्त किया। मंदिर में दिनभर पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।सुबहे के समय आयोजित भव्य महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

आरती के दौरान मंदिर परिसर में दीपों की रोशनी, घंटों की गूंज और शंखनाद ने अद्भुत आध्यात्मिक वातावरण का सृजन किया। महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।मंदिर प्रबंधन समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जल, छाया, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की थीं। पूरे दिन श्रद्धालुओं का मंदिर में आना-जाना लगातार जारी रहा। सावन के पहले सोमवार पर नलेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ी आस्था ने एक बार फिर इस प्राचीन शिवधाम की धार्मिक महत्ता को उजागर कर दिया।

अन्य खबरें जानें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *