भिवानी, 21 जुलाई
भिवानी जिले के तोशाम क्षेत्र के गांव ईशरवाल के नजदीक रोढा मोड़ से आगे एक दिल दहला देने वाला सडक़ हादसा सामने आया है। यहां दो ट्रकों के बीच हुई बेहद भयानक टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दोनों ट्रक आग के गोले में तब्दील हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों में आग लगते ही एक जोरदार धमाका हुआ और ट्रक की तेल की टंकी फट गई। टंकी फटने से आग ने और अधिक विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में हडक़ंप मच गया और धुएं का गुबार आसमान में छा गया।
जिससे दोनों ड्राइवर अंदर बुरी तरह से फंसे हुए थे। लोगों ने जब ड्राइवर क बाहर निकाला तो एक ड्राइवर की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरा ड्राइवर बुरी तरह से आग में झुलस गया था। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां पर उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
अन्य खबरें जानें-

