हरियाणा : हरियाणा के किसानों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) धारकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कुशल मार्गदर्शन में, हरियाणा राज्य सहकारी बैंक (HARCO Bank) ने KCC धारकों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत किसानों को आकस्मिक हादसों से सुरक्षा दी जाएगी।
योजना का मुख्य उद्देश्य और लाभ
किसानों को खेती के दौरान या अन्य परिस्थितियों में कई बार अचानक होने वाली दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे समय में परिवार पर आने वाले वित्तीय संकट को कम करने के लिए यह योजना तैयार की गई है। इसके अंतर्गत निम्नलिखित मुख्य लाभ दिए जाएंगे, जिसमें दुर्घटना के कारण किसान की असामयिक मृत्यु होने पर उनके परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। दुर्घटना के कारण यदि किसी किसान को स्थायी विकलांगता का सामना करना पड़ता है, तो उन्हें इस बीमा योजना का लाभ मिलेगा। यह बीमा किसानों और उनके परिवारों को आकस्मिक संकटों से उभरने में मदद करेगा।
5 लाख किसानों को मिलेगा सीधा लाभ
वर्ष 2026-27 के लिए लागू की गई इस महत्वकांक्षी योजना के दायरे में राज्य के लगभग 5 लाख पात्र KCC धारक आएंगे। इस योजना की अवधि एक वर्ष निर्धारित की गई है, जिसके दौरान इन सभी किसानों को 50,000 रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा कवर स्वतः ही प्राप्त होगा। सरकार और HARCO Bank का यह प्रयास अन्नदाताओं के जीवन को अधिक सुरक्षित और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।
अन्य खबरें जानें –
हरियाणा में किसानों के हितों की रक्षा: सुचारू फसल खरीद के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध
न्यूज़ अपडेट्स के लिए LIVING INDIA NEWS 24/7 LIVE के साथ बने रहें।



