कैलिफोर्निया, 29 नवंबर
अमेरिका के साउथ कैलिफोर्निया में 5.0 तीव्रता का भीषण भूकंप आया। भूकंप के झटके लॉस एंजिल्स और आसपास के इलाके में महसूस किए गए। भूकंप के कारण इमारतें हिलने लगी और लोगों में दहशत का माहौल फैल गया। लॉस एंजिल्स के एयरपोर्ट पर भी एक विमान को लैंडिंग रद्द करनी पड़ी।
12 KM गहराई में था भूकंप का केंद्र
भूकंप अमेरिका के स्थानीय समयानुसार सुबह 9.30 बजे के आसपास आया है। जिसका केन्द्र मैनहट्टन बीच से लगभग 6 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में सांता मोनिका खाड़ी के नीचे था।भूकंप की गहराई करीब 12 किलोमीटर बताई जा रही है।
Breaking: A 5.2 Earthquake just struck the Los Angeles area.
This live LAX webcam picked up the earthquake and a Delta flight that was instructed not to land.
#LosAngeles #Earthquake #Californiaearthquake https://t.co/klSwHk4aO9
— Ravinder Singh (@ravindraJourno) November 28, 2026
पायलट को प्लेन दोबारा ऊपर ले जाने के निर्देश
भूकंप के कारण लॉस एंजिल्स एयरपोर्ट पर डेल्टा एयरलाइंस की फ्लाइट की लैंडिंग को रद्द करना पड़ा। लैंडिंग के समय एयर कंट्रोल ने पायलट को प्लेन को दोबारा ऊपर ले जाने के निर्देश दिए। भूकंप के चलते एयरपोर्ट के एक टर्मिनल की छत की टाइलें टूट गई और कांच भी टूट गया।हालांकि प्रशासन ने एयरपोर्ट निरीक्षण के बाद विमान सेवाएं सामान्य रूप से जारी रखी।
Dozens of liquor bottles fell off the shelves during an earthquake in California!
#California #Earthquake #BreakingNews #ViralVideo https://t.co/4ZjeRcz2Vb
— Loveleen kaur (@loveleenchanni) November 29, 2026
भूकंप के बाद 40 से ज्यादा आफ्टरशॉक्स
भूकंप के बाद साउथ कैलिफोर्निया में इलाकों में 40 से अधिक आफ्टरशॉक्स भी महसूस किए गए। धरती के कांपने से लोग घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।भूकंप के बाद शुरूआती जांच में किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।प्रशासन ने लोगों को आफ्टरशॉक्स से सतर्क रहने की अपील की है।
अन्य खबरें जानें –
Afghanistan Blast: अफगानिस्तान में स्कूल के पास धमाका, 10 छात्रों की मौत, 100 से ज्यादा लोग घायल



